लोहरदगा|जिला पंचायत संसाधन केंद्र, लोहरदगा में जिला पंचायती राज विभाग द्वारा “सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026-27” के तहत आयोजित ई-ग्राम स्वराज, जीपीडीपी एवं निर्णय पोर्टल के द्वितीय चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में किस्को, लोहरदगा व सेन्हा प्रखंड के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों (वीएलई) ने भाग लिया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागियों को पंचायतों में डिजिटल सेवाओं के प्रभावी संचालन, ई-ग्राम स्वराज, जीपीडीपी एवं निर्णय पोर्टल के व्यवहारिक उपयोग तथा योजनाओं के ऑनलाइन क्रियान्वयन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं, अपडेट प्रक्रिया और आम नागरिकों को बेहतर डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का ऑनलाइन प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से वीएलई की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी और पंचायत स्तर पर डिजिटल सेवाओं का संचालन अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से हो सकेगा, जिससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ और अधिक आसानी से मिल सकेगा। कार्यक्रम में डीपीएम विमलेश कुमार, एमआइएस विशेषज्ञ मुजफ्फर हसन, सीएससी डीएम सुधीर कुमार, ज्योत्सना मित्तल, नितीन कुमार सहित अन्य अधिकारी व प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
Source link