भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जेएसएलपीएस कर्मियों की राज्यव्यापी हड़ताल शुरू, विकास का काम ठप




भास्कर न्यूज | लातेहार ​झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ और राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मंगलवार से लातेहार समेत जिलेभर के जेएसएलपीएस के स्तर 05-08 तक के कर्मियों ने राज्यव्यापी कलमबंद हड़ताल व पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। जिला व प्रखंड स्तर के कर्मियों ने क्रमशः जिला में डीडीसी को और प्रखंड में बीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा है। ​ कर्मियों की हड़ताल से केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना एनआरएलएम के तहत ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंक लिंकेज, सखी मंडल व सामुदायिक संगठनों का संचालन, पलाश ब्रांडिंग, आम बागवानी और दीदी बाड़ी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। संघ के अनुसार अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर 21-29 नवंबर 2025 तक कर्मियों ने हड़ताल की थी। तब प्रबंधन के साथ 29 नवंबर 2025 को हुए लिखित समझौते के बाद हड़ताल समाप्त हुई थी। इसके बाद 11 फरवरी को शासी निकाय की 7वीं बैठक में सैलरी रिस्ट्रक्चर व नई एचआर पॉलिसी लागू करने का निर्णय लिया गया, जिसे जुलाई के प्रथम सप्ताह तक लागू करने का आश्वासन मिला था। कर्मचारियों ने पूर्व के समझौते और शासी निकाय के निर्णय के अनुरूप स्तर 05-08 के कर्मियों के लिए सैलरी रिस्ट्रक्चर और मॉडल एचआर पॉलिसी लागू करने का आधिकारिक आदेश अविलंब जारी करने की मांग की है। मौके पर नितेश पैथ, रोजलिया लकड़ा, जय प्रकाश रंजन, अरुण कुमार, अखिलेश कुमार, आलोक कुमार, बिपिन कुमार, मेघा कुमारी, मुजीबुल आरफीन समेत कई कर्मी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top