![]()
लातेहार|प्रखंड कार्यालय के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक स्कूली छात्र और बाइक सवार युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि प्रखंड कार्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया जा रहा था। उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावागढ़ का छात्र उज्ज्वल कुमार साइकिल प्राप्त करने के बाद सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कोने निवासी बाइक सवार नितेश कुमार प्रखंड कार्यालय की ओर जाने के दौरान सड़क पार कर रहे छात्र को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. तौहिद ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। बाइक सवार नितेश कुमार के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि छात्र की स्थिति उपचार के बाद सामान्य बताई गई। भास्कर न्यूज | लातेहार झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने लातेहार जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएससी जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में हो रही कथित अनियमितताओं से युवाओं का विश्वास कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि मशाल जुलूस के माध्यम से सरकार तक विरोध का संदेश पहुंचाया गया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बुधवार को पूरे झारखंड से भाजयुमो कार्यकर्ता और प्रतियोगी छात्र रांची पहुंचकर जेपीएससी कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने आरोप लगाया कि जेपीएससी में पारदर्शिता का अभाव है। उन्होंने कट-ऑफ अंक सार्वजनिक करने, आरटीआई के तहत उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने, वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने, नियमित परीक्षाएं नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देने की मांग की। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अधिवक्ता राजू रंजन पाण्डेय ने कहा कि यदि प्रतियोगी परीक्षाओं और उनके परिणामों में पारदर्शिता नहीं बरती जाती है, तो यह युवाओं के अधिकारों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि युवा अपने अधिकारों के लिए कानूनी और लोकतांत्रिक दोनों स्तरों पर संघर्ष जारी रखेंगे।
Source link