भास्कर न्यूज|गुमला हजारीबाग जिले के बड़कागांव निवासी रूपेंद्र कुमार द्वारा उधार में दिए गए ढाई लाख रुपए की वापसी को लेकर उत्पन्न विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने सकरपुर गम्हरिया निवासी रेखा मिंज के खिलाफ गुमला थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपेंद्र कुमार ने पिछले वर्ष 1 अक्टूबर 2025 को आपसी विश्वास और जान-पहचान के आधार पर रेखा मिंज को 2.50 लाख रुपए उधार दिए थे। उस दौरान महिला ने जल्द ही पूरी राशि लौटाने का आश्वासन दिया था। रूपेंद्र का आरोप है कि समय बीतने के बाद जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी महिला ने टालमटोल करना शुरू कर दिया।
पीड़ित रूपेंद्र कुमार ने बताया कि कई महीनों तक प्रतीक्षा करने और बार-बार अनुरोध करने के बाद भी राशि वापस नहीं मिली। अब महिला ने सीधे तौर पर रुपए लौटाने से ही इनकार कर दिया है, जिससे रूपेंद्र भारी तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। आपसी सुलह के तमाम प्रयास विफल होने के बाद हार मानकर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली है। गुमला थाना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, निष्पक्ष जांच के लिए जल्द ही दोनों पक्षों को थाने बुलाया जाएगा।
Source link