भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एएन कॉलेज में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला



भास्कर न्यूज | दुमका ए.एन. कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के सौजन्य से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर दो दिवसीय कार्यशाला सह परामर्श सत्र शुरू हुआ। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजन हुआ। कार्यशाला के सचिव वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह हैं। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. प्रदीप कुमार गोराई के मंच संचालन से हुई। आयोजन सचिव डॉ. अमर नाथ सिंह ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने मेजर, माइनर, एसोसिएटेड कोर, वैल्यू ऐडेड कोर्स, स्किल इन्हेंसमेंट कोर्स, एबिलिटी इन्हेंसमेंट कोर्स, प्रोजेक्ट वर्क, इंटर्नशिप प्रोग्राम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से बात रखी। रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष, प्रोजेक्ट वर्क कोऑर्डिनेटर डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्र-छात्राओं में जागृति आएगी। भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रीतम प्रियेश ने नई शिक्षा नीति के संदर्भ में भौतिक शास्त्र की महत्ता पर विचार रखे। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अभय प्रसाद सिंह ने भी अपने विषय की उपयोगिता बताई। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनहद लाल ने विचार साझा किए। गणित विभागाध्यक्ष डॉ. बिरेन चंद्र गोराई ने भी नई शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में बात रखी। सुजीला हेमब्रम ने भी अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यशाला में डॉ. मनोज कुमार, प्रो. सुलेमान हांसदा, प्रो. के.डी. मंडल, डॉ. मणिकांत मंडल, प्रो. यशवंत कुमार सिंह सहित ने भाग लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top