भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एक तरफ बारिश की एंट्री… दूसरी तरफ 47°C की आग! जानिए आज...


होमवीडियोदेश

Weather Update: एक तरफ बारिश की एंट्री… दूसरी तरफ 47°C की आग! जानिए आज का पूरा मौसम अपडेट

X

title=

Weather Update: एक तरफ बारिश की एंट्री… दूसरी तरफ 47°C की आग! जानिए आज का पूरा मौसम अपडेट

 

arw img

Weather Update: देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. एक तरफ मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए अंडमान निकोबार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है, तो दूसरी तरफ उत्तर और मध्य भारत अभी भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में झुलस रहा है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले 3-4 दिनों में यह और आगे बढ़ सकता है. केरल में मानसून के 26 मई के आसपास दस्तक देने की संभावना जताई गई है, हालांकि इसमें कुछ दिनों का अंतर भी हो सकता है. मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां भी तेज होने लगी हैं. केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी और लक्षद्वीप जैसे इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जगहों पर हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. मौसम बिगड़ने के चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. लेकिन उत्तर भारत की कहानी बिल्कुल अलग है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हीटवेव का कहर जारी है. यूपी का बांदा देश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. आईएमडी ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान और बढ़ सकता है. कई इलाकों में दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म हवाओं का असर रहेगा, जिससे लोगों को राहत मिलने की कोई उम्मीद फिलहाल नहीं है. दिल्ली में भी अगले कुछ दिनों तक तेज धूप और गर्म हवाएं परेशान करेंगी और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं हरियाणा और पंजाब में भी 18 से 24 मई तक हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है. पूर्वी भारत में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में कहीं लू तो कहीं तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. असम, मेघालय और त्रिपुरा जैसे राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top