भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एचईसी का बकाया बिल 302 करोड़ रुपए पहुंचा, कभी भी काटी जा...




हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) का बिजली बिल बकाया 302 करोड़ रुपए पहुंच गया है। जेबीवीएनएल जरूरी लीगल प्रोसेस को अंतिम रूप देने में जुटा है। एचईसी पर जनवरी 2016 से बिजली बिल बकाया है। एचईसी हर माह 18 हजार केवीए बिजली की खपत करता है। जिसकी कुल मासिक बिलिंग करीब साढ़े चार करोड़ रुपए होती है। बकाया भुगतान के लिए बिजली निगम द्वारा एचईसी को बार-बार नोटिस दिया जाता रहा है। मगर कोई भुगतान नहीं आया है। इसके बाद लीगल नोटिस भी दिया गया। जेबीवीएनएल के एसई, रांची डी. एन. साहू का कहना है कि एचईसी को रेगुलर नोटिस भेजा जा रहा है। अब लीगल प्वाइंट के तहत सर्टिफिकेट केस करने की तैयारी है। अगर इसके बाद भी एचईसी द्वारा भुगतान को लेकर कोई पहल नहीं की जाती है, तो बिजली काटने को विवश होना पड़ेगा। एचईसी के पास वर्क ऑर्डर पूरे करने के लिए भी फंड नहीं है… एचईसी की माली हालत पहले से ही खराब चल रही है। देनदारी करीब 3000 करोड़ रुपए है। 450 करोड़ का वर्क ऑर्डर इसके पास है। लेकिन, इतना फंड नहीं है कि वर्क ऑर्डर का काम तेजी से पूरा कर सके। वहीं, 29 महीने से कामगारों को वेतन नहीं मिल रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top