भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कन्या राशि वाले आज सावधानी से काटें दिन, धन हानि के हैं...


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 16 may 2026: पारिवारिक और सामाजिक जीवन में आज संयम रखना बहुत जरूरी रहेगा. किसी छोटी बात को लेकर रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है. घर के बड़े-बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज ना करें. जीवनसाथी के साथ किसी पुराने मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए बातचीत के दौरान मधुरता बनाए रखें. प्रेम संबंधों में भी गलतफहमी बढ़ सकती है. आज किसी भी तरह के फिजूल वाद-विवाद से दूर रहना ही बेहतर रहेगा.

परमजीत/देवघर: आज का कन्या राशि का राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल और चंद्रमा की स्थिति को देखते हुए तैयार किया गया है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. साथ ही कृत्तिका नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने वाला है, जिसका प्रभाव कन्या राशि के जातकों के जीवन पर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है. आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद कुछ मामलों में मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इसलिए आज हर काम को धैर्य और समझदारी के साथ करने की जरूरत होगी. जल्दबाजी या गुस्से में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है.

कन्या राशि का कारोबार-बिजनेस-व्यापार
व्यापार और नौकरी के लिहाज से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला रहेगा. कारोबार में उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिल पाएगा और कुछ मामलों में आर्थिक नुकसान की स्थिति भी बन सकती है. अगर आप नया निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज रुक जाना ही बेहतर रहेगा. खासकर साझेदारी वाले कामों में बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है. किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा. सहकर्मियों या अधिकारियों से बहस की स्थिति बन सकती है. आपकी सही बात का भी लोग गलत मतलब निकाल सकते हैं, इसलिए शांत रहकर ही अपनी बात रखें. आज कार्यस्थल पर राजनीति या दूसरों के विवाद में पड़ने से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

आज फिजूल खर्ची से बचें
आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज खर्च बढ़ने की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है. घर-परिवार की जरूरतों और बढ़ती महंगाई का असर मानसिक रूप से परेशान कर सकता है. अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है जिससे बजट बिगड़ सकता है. इसलिए आज फिजूलखर्ची से बचें और जरूरी चीजों पर ही पैसा खर्च करें. उधार देने या लेने दोनों से दूरी बनाकर रखें. शेयर बाजार, जमीन या किसी भी बड़े निवेश में जल्दबाजी नुकसान करा सकती है. परिवार के किसी सदस्य की जरूरतों को पूरा करने में भी अतिरिक्त धन खर्च हो सकता है. हालांकि, शाम तक कोई पुराना रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी बन सकती है, जिससे थोड़ी राहत महसूस होगी.

पारिवारिक और सामाजिक जीवन में आज संयम रखना बहुत जरूरी रहेगा. किसी छोटी बात को लेकर रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है. घर के बड़े-बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज ना करें. जीवनसाथी के साथ किसी पुराने मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए बातचीत के दौरान मधुरता बनाए रखें. प्रेम संबंधों में भी गलतफहमी बढ़ सकती है. आज किसी भी तरह के फिजूल वाद-विवाद से दूर रहना ही बेहतर रहेगा. कानूनी मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. अगर कोई पुराना कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें तनाव बढ़ सकता है. सामाजिक स्तर पर आपकी छवि बनी रहे इसके लिए अपने व्यवहार को संतुलित रखना जरूरी होगा.

सेहत में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें
स्वास्थ्य और शिक्षा के मामले में भी आज थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. सेहत में लापरवाही भविष्य में बड़ी समस्या पैदा कर सकती है. पेट से जुड़ी दिक्कत, सिरदर्द, थकान और तनाव जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. बाहर के खाने से बचें और समय पर आराम करें. विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. पढ़ाई में मन कम लगेगा और एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी. हालांकि, अगर आप धैर्य और अनुशासन बनाए रखेंगे तो धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी. आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए यही संकेत देता है कि हर कदम सोच-समझकर उठाएं, वाणी में मिठास रखें और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें.

उपाय: आज हनुमान जी की पूजा आराधना करें. सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं. हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें. हो सके तो तुलसी की माला अर्पण करें.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top