बोकारो | आरपीएफ बोकारो ने मंगलवार को एलेप्पी एक्सप्रेस की जनरल कोच के सामने स्थित लगेज रैक पर रखे दो लावारिस बैग में रखा करीब 14.36 किलो गांजा बरामद किया गया। इसका अनुमानित बाजार कीमत ₹7,18,200 आंकी गई। बताया गया कि विशेष जांच अभियान के दौरान उक्त बैग बरामद किए गए, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर किसी ने भी दावा नहीं किया। इसके बाद बैग की तलाशी ली गई तो उक्त गांजा बरामद किया गया। आरपीएफ अब जांच में जुटी है कि उक्त बैग ट्रेन में किसने रखा है।
Source link