![]()
बोकारो | डॉ. एस. राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चास में बुधवार को गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती के उपलक्ष्य में सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “सार्वभौमिक बंधुत्व और प्रकृति में मानवतावाद” रखा गया, जिसमें बीएड सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। सेमिनार में प्रशिक्षु वक्ताओं ने टैगोर के विचारों, उनकी मानवतावादी सोच एवं प्रकृति के प्रति उनके गहरे लगाव पर प्रकाश डाला।
Source link