भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ऑमलेट न देने पर युवक ने ढाबा में लगाई आग:कोडरमा में महिला...




कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में एक ढाबा में आग लगने से एक महिला को लगभग 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। यह घटना बीती रात तिलैया बस्ती वार्ड नंबर 2 स्थित बिरहोर टोला के पास हुई। आगजनी में ढाबा के अंदर बंधी दो बकरियां भी जल गईं। पीड़िता पिंकी देवी ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे बिरहोर बस्ती का रहने वाला रवि बिरहोर उनके ढाबा पर ऑमलेट बनाने की जिद करने आया था। देर रात होने और घर जाने का हवाला देते हुए पिंकी देवी ने ऑमलेट बनाने में असमर्थता जताई। बर्तन और खाद्य सामग्री भी नष्ट हो गए इससे रवि बिरहोर नाराज हो गया और बड़बड़ाते हुए वहां से चला गया। इसके बाद पिंकी देवी अपना ढाबा बंद कर घर चली गईं। सोमवार सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनका ढाबा जलकर राख हो चुका है। पिंकी देवी अपनी सास के साथ मौके पर पहुंचीं और देखा कि ढाबा पूरी तरह जल गया था। उसमें रखे बर्तन और खाद्य सामग्री भी नष्ट हो गए। पिंकी देवी के अनुसार, आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि उनके जाने के बाद रवि बिरहोर दोबारा ढाबा आया था और उसने ही आग लगाई। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना के एएसआई अनुरंजन कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। महिला ने की मुआवजे की मांग एएसआई अनुरंजन कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने इस नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है। बताते चलें कि पिंकी के पति मुकेश की कुछ वर्षों पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी सास शोभा देवी के साथ ढाबा संचालित कर अपना व अपने बच्चों का भरण पोषण किया करती थीं। अब ढाबा के जल जाने से उनके ऊपर आर्थिक संकट गहरा गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top