भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्रेमिका से शादी की जिद, युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर:प्रेमिका को बुलाने...




गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत मोतिलेदा पंचायत के लखठाही गांव में सोमवार को प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। गांव का एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही गांव में अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। दरअसल, लखठाही गांव निवासी 25 वर्षीय संजय रजक सोमवार सुबह करीब चार बजे गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक नगर थाना क्षेत्र के चूड़ी मोहल्ला की रहने वाली एक युवती से प्रेम करता है। कुछ दिन पहले युवती अपने प्रेमी के घर भी पहुंची थी
दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले युवती अपने प्रेमी के घर भी पहुंची थी, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत शुरू हुई थी। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने की बात भी सामने आई थी। इसी बीच किसी बात को लेकर मामला बिगड़ गया और युवती पक्ष की ओर से थाना में युवक और उसके परिजन पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। कहा जा रहा है कि इस घटना से युवक काफी आहत हो गया। प्रेमिका और उसके परिजनों को बुलाने की मांग
इसके बाद सोमवार सुबह वह सीधे गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहीं से अपनी मांग रखने लगा। युवक का कहना है कि जब तक उसकी प्रेमिका और उसके परिजनों को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। काफी संख्या में ग्रामीण टावर के नीचे जमा होकर युवक को समझाने का प्रयास करते रहे। वहीं, पुलिसकर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में लगे रहे। पुलिस लगातार युवक से बातचीत कर रही है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top