भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ओपन ट्रायल के लिए 22 तक जमा होंगे प्रमाण पत्र



बोकारो | जेएससीए अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट टीम के गठन को लेकर आयोजित होने वाले ओपन ट्रायल में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र जमा करने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। खिलाड़ी 20 से 22 नवंबर तक अपने आवश्यक प्रमाण पत्र बोकारो जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। यह जानकारी बोकारो जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश रंजन ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र (जो 1 सितंबर 2025 से पहले निर्गत होना अनिवार्य है), वर्तमान सत्र 2026-27 का स्कूल बोनाफाइड सर्टिफिकेट तथा सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के स्कूल रिपोर्ट कार्ड जमा करना होगा। इसके अलावा अभिभावक का पहचान पत्र, पासपोर्ट अथवा आधार कार्ड और खिलाड़ी के आधार कार्ड की अपडेट हिस्ट्री का मूल दस्तावेज भी साथ लाना अनिवार्य है। अंडर-14 वर्ग के लिए वही खिलाड़ी पात्र होंगे, जिनकी जन्मतिथि 1 सितंबर 2013 को या उसके बाद तथा 31 अगस्त 2015 को या उससे पहले की होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top