भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ओलंपियाड के 91 विजेताओं को सीएम 15 को करेंगे सम्मानित:स्कूली शिक्षा- वर्ष...




राज्य के स्कूली छात्रों की प्रतिभा को परखने वाली झारखंड स्टेट ओलंपियाड के दो साल के विजेताओं को एक साथ सम्मान मिलने जा रहा है। 15 नवंबर को सीएम हेमंत सोरेन वर्ष 2024 और 2025 में चयनित कुल 91 प्रतिभाओं को पुरस्कृत करेंगे। इनमें वर्ष 2024 के 76 और वर्ष 2025 के 15 विद्यार्थी शामिल हैं। इसमें दूर-दराज के जिलों से आने वाले बच्चों की सुरक्षित आवाजाही की जिम्मेदारी भी शिक्षा विभाग द्वारा तय की गई है। सभी 24 जिलों के शिक्षा अधिकारियों को चयनित छात्रों से संपर्क करने, उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने और समारोह के बाद सुरक्षित घर पहुंचाने की व्यवस्था करनी होगी। बताते चलें कि झारखंड स्टेट ओलंपियाड कक्षा सातवीं, आठवीं और नौवीं के छात्रों के लिए आयोजित किया गया था। ओलंपियाड की तस्वीर वर्ष 2024 वर्ष 2025 वह सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है शिक्षा अफसरों पर 3 स्तर की जवाबदेही 1. विद्यार्थियों से संपर्क : जिला शिक्षा अधिकारियों को चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से संपर्क कर समारोह में शामिल होने की पुष्टि करनी है। 2. उपस्थिति की रिपोर्ट : सभी जिलों को उनके यहां से उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों की सूची 13 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक मुख्यालय को सौंपनी है। 3. सुरक्षित आवागमन : दूर-दराज के जिलों से बच्चों को रांची लाने और कार्यक्रम के बाद सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करनी है। अभिभावक भी ले सकेंगे सम्मान किसी कारण से विद्यार्थी समारोह में शामिल नहीं हो पाते हैं, तो उनके माता-पिता को उनकी जगह सम्मान ग्रहण करने की अनुमति दी गई है। इसके लिए संबंधित जिले को पहले से छात्र की अनुपस्थिति और अभिभावक के प्रतिनिधित्व की जानकारी देनी होगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि दूरी या किसी अन्य परेशानी के कारण छात्रों की उपलब्धि सम्मान से वंचित न रहे। ओलंपियाड के आयोजन का यह है उद्देश्य :ओलंपियाड का आयोजन झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) की ओर से किया जाता है। इसका उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा सातवीं, आठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों की विषयगत समझ और शैक्षणिक प्रतिभा को राज्य स्तर पर परखना है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी कक्षा और विषय के निर्धारित चयन मानदंडों के आधार पर मेधा सूची में जगह मिलती है। इस तरह यह केवल परीक्षा नहीं, बल्कि स्कूली स्तर पर प्रतिभा की पहचान करने की व्यवस्था भी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top