भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

समाज के उत्थान के लिए सबको को आगे आना होगा : सांसद




लोहरदगा|लोहरदगा प्रखंड के रामपुर गांव में पारंपरिक ऐतिहासिक सोहराय पड़हा जतरा का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जतरा समिति के सदस्यों ने सांसद का पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया। वहीं सांसद ने कहा कि जतरा हमें हमारे पूर्वजों से विरासत में मिला है। यह कोई साधारण मेला नहीं है। यह हमारे पूर्वजों की धरोहर है। हमें इसे संजोकर रखना है। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हम सबको आगे आना होगा। आदिवासी समाज ही एक ऐसा समाज है जिसमें तीन पीढ़ियों के लोग एक साथ सामूहिक नृत्य करते हैं। सरना धर्म कोड पर कहा कि इस देश में सभी धर्मों की धार्मिक पहचान है। सबको जनगणना में अपना अलग कोड मिला हुआ है। लेकिन सरना धर्म को मानने वाले लोगों की धार्मिक पहचान नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 15 करोड़ आदिवासी निवास करते हैं। लेकिन भारत सरकार ने आदिवासियों के लिए एक भी राष्ट्रीय छुट्टी की घोषणा नहीं की है। यह बहुत दुख की बात है। मौके पर जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, अरविंद उरांव, जतरू उरांव, महेश्वर उरांव, मुखिया तेतरी टोप्पो, राजकुमार उरांव मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top