गढ़वा| रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन निवासी धनजी साव का पुत्र रोहित कुमार 4 वर्ष ने शनिवार को सिरप ओवरडोज पीने से गंभीर रूप से बीमार हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रोहित कुमार अपनी मां के साथ अपने ननिहाल गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा भागलपुर मोहल्ला आया हुआ था। घर में रखा हुआ सिरप को उठाकर उसने पी गया। इसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
Source link