भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कच्चा या पका कटहल? जानिए दोनों में कौन ज्यादा फायदेमंद और किसे...


Last Updated:

गर्मी के मौसम में मिलने वाला कटहल स्वाद के साथ-साथ पोषण का भी बेहतरीन स्रोत है. फाइबर, विटामिन C, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कटहल पाचन, इम्यूनिटी, ब्लड प्रेशर और हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है. जानिए कच्चे और पके कटहल में क्या अंतर है और किसे खाना ज्यादा लाभकारी हो सकता है.

गर्मी का मौसम शुरू होते ही मार्केट में तरह-तरह के फल भी मिलने लगते हैं, जो स्वाद में जबरदस्त होने के साथ-साथ शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. गर्मी के मौसम में लोग ज्यादातर आम, जामुन जैसे फलों का सेवन करते हैं, क्योंकि ये स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं.

इसी तरह गर्मियों के दिनों में एक ऐसा हरा फल भी है जिसे न्यूट्रिशन का खजाना भी कहा जाता है. हम बात कर रहे हैं कटहल की, जिसमे फाइबर, विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो पाचन तंत्रिकाओं से लेकर इम्यूनिटी को दुरुस्त करने में रामबाण साबित हो सकते हैं.

आयुर्वेदिक दावों के सलाहकार डॉ. आशीष बताते हैं की कटहल में विटामिन, मिनरल्स, और फाइटोकेमिकल की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इसके सेवन से शरीर में कई तरह के इनफेक्शंस को कम किया जा सकता है. इसके अलावा, कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त किया जा सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कटहल में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्निशियम, कैलशियम और थोड़ी मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है. इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल की मात्रा भी होती है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है.

कटहल का सेवन करने से शरीर को जरूरी फाइबर्स मिलते हैं जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है और आंतों को हेल्दी रखने में फायदा पहुंचता है, इसके अलावा इसमें विटामिन सी की मात्रा होने से यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है जिससे शरीर में होने वाले संक्रामक बीमारियों का खतरा कम होता है.

इसके अलावा सबसे खास बात यह है कि कटहल में पोटेशियम की मात्रा भी पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है इससे हृदय संबंधित समस्याओं का जोखिम कम होता है, वही एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल सेल को डैमेज होने से और इन्फ्लेमेशन को कम करने में मददगार होते हैं.

यानी गर्मी के मौसम में कटहल का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है, शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा कम होता है सबसे खास बात यह है कि इसके सेवन से वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है और यह त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.

हालांकि लोग कच्चे कटहल से ज्यादा पक्की कटहल को खाना पसंद करते हैं लेकिन दोनों की न्यूट्रीशनल वैल्यू में काफी फर्क होता है कच्चे कटहल में स्टार्च और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है वहीं इसका ग्लिसमिक इंडेक्स भी कम होता है जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता.

जबकि पका कटहल में स्टार्च नेचुरल शुगर में तब्दील हो जाता है इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, ऐसे में वेट और ब्लड शुगर कंट्रोल करने वालों के लिए कच्चा कटहल एक बेहतर विकल्प हो सकता है जबकि पका कटहल एनर्जी और पोषक तत्वों का अच्छा और बेहतर सोर्स माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top