भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कदमा-सोनारी लिंक रोड की गली में मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की...



कदमा-सोनारी लिंक रोड स्थित टीसी कॉलोनी इलाके में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सोनाधर नाग (62) का शव मिला। वे सोमवार शाम करीब पांच बजे साइकिल लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। वे बिष्टुपुर के बेल्डीह ग्राम बस्ती स्थित हुलांग रोड के रहने वाले थे। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। सूचना मिलने पर पहुंची कदमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान परिजनों ने कहा- मामले की स्थिति स्पष्ट होने तक शव को नहीं उठाया जाए। बाद में पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सोनाधर नाग की प|ी का निधन हो चुका है। िफलहाल वे बेरोजगार थे और अपने बच्चों के साथ बेल्डीह ग्राम बस्ती में रह रहे थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top