Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 10 august 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में राशि के आधार पर लोगों के दिन की ज्योतिषाचार्य भविष्यवाणी करते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. इस आर्टिकल में आज यानी 10 अगस्त के कन्या राशि के बारे में बताया गया है कि उन्हें किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है…….
देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और खासकर चंद्रमा की स्थिति के आधार पर किया जाता है. ग्रहों की बदलती चाल का असर सभी राशियों के जातकों पर अलग-अलग देखने को मिलता है.कभी ग्रहों की स्थिति जीवन में शुभ अवसर लेकर आती है तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां भी सामने आने लगती हैं. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि, आद्रा नक्षत्र और वज्र योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा आज मिथुन राशि के बाद कर्क राशि में संचरण करने वाला है. ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति का प्रभाव कन्या राशि के जातकों के जीवन पर भी देखने को मिल सकता है. ऐसे में आज कन्या राशि वालों को अपने कामकाज के साथ-साथ धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.
क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार, आज कन्या राशि वालों के लिए दिन पूरी तरह शुभ या अशुभ नहीं बल्कि मिलाजुला रहने वाला है. आज शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है. किसी व्यक्ति की बातों में आकर विवाद में पड़ने से नुकसान हो सकता है.इसलिए आज किसी भी तरह के विवाद या बहस से खुद को दूर रखना ही बेहतर रहेगा. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक आज घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी बढ़ सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव या अशांति की स्थिति बन सकती है.ऐसे में जातकों को धैर्य से काम लेना चाहिए और बिना सोचे-समझे कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए.
आज आत्मविश्वास में कुछ कमी आएगी
आज कन्या राशि के जातकों के आत्मविश्वास में भी कुछ कमी देखने को मिल सकती है. इसका सीधा असर आपके कामकाज पर पड़ सकता है। आत्मविश्वास कमजोर होने के कारण जरूरी काम भी बिगड़ सकते हैं इसलिए आज किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसकी पूरी योजना बनाएं और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें. नौकरी या व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने काम पर विशेष फोकस करने की सलाह दी जाती है. आज दूसरे लोगों की बातों में आकर अपना ध्यान भटकाने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना आपके लिए बेहतर रहेगा. अगर आप मेहनत और धैर्य के साथ काम करेंगे तो दिन के अंत तक कई काम पूरे हो सकते हैं.
आज मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है
धन के मामले में भी आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज धन हानि की आशंका बन सकती है, इसलिए किसी व्यक्ति को सोच-समझकर ही पैसा दें और आज किसी को भी बड़ी रकम उधार देने से बचना बेहतर होगा. जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी में निवेश करने वालों को भी आज जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए. किसी भी बड़े निवेश से पहले दस्तावेज और जरूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लें. मानसिक तनाव की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए बेवजह की चिंता से बचें और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखने का प्रयास करें.स्वास्थ्य भी आज थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए खान-पान और आराम का विशेष ध्यान रखना जरूरी है.
पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी
हालांकि दिन के कुछ पहलू कन्या राशि वालों के लिए राहत देने वाले भी हैं. आज धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ सकती है. पूजा-पाठ, धार्मिक यात्रा या किसी आध्यात्मिक गतिविधि में शामिल होने से मानसिक शांति मिल सकती है. परिवार से भी सुख और सहयोग प्राप्त होने के योग हैं.परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा और सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी. इसलिए आज नकारात्मक परिस्थितियों के बीच भी सकारात्मक सोच बनाए रखना जरूरी है.
आज का शुभ और अशुभ समय
वहीं आज राहुकाल सुबह 07 बजकर 41 मिनट से लेकर 09 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.इस अवधि को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिसे शुभ कार्यों के लिए विशेष माना जाता है.कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का है. विवाद से दूर रहें, धन के मामले में सतर्क रहें और अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करें. ऐसा करने पर दिन की कई परेशानियों से बचा जा सकता है और जरूरी कार्यों को सफलता के साथ पूरा किया जा सकता है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें