भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लेधपा में शहीद फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू




बेंदी रेलवे स्टेशन के पास लेधपा गांव में शहीद फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी रघु खेरवार और वार्ड पार्षद सुषमा देवी ने किया। उद्घाटन मैच लेधपा और हेहेगढ़ा टीम के बीच खेला गया। रघु ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलता है। टूर्नामेंट के आयोजक भरत यादव ने बताया कि 15 अगस्त को देश के वीर शहीदों की स्मृति में टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति ने इससे पहले बिहार में क्रिकेट सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया है। प्रतियोगिता के विजेता को स्कूटी और खस्सी, उपविजेता टीम को फ्रिज और खस्सी, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को खस्सी और फुटबॉल, जबकि चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को खस्सी पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष जीतू सिंह, सचिव मुकेश सहित आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top