जिला परिवहन कार्यालय ने सड़क सुरक्षा को लेकर बाईपास चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की, कृष्णा सोरेन ने किया। टीम ने दोपहिया चालकों के हेलमेट की जांच की। चारपहिया चालकों की सीट बेल्ट की जांच हुई। वाहनों के जरूरी कागजात देखे गए। ड्राइविंग लाइसेंस भी जांचा गया। नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला गया। जांच में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को मौके से घर भेजा गया। हेलमेट मंगवाया गया। हेलमेट पहनने के बाद ही ऑनलाइन चालान काटा गया। इसके बाद उन्हें जाने दिया गया। अभियान में कुल 14 वाहनों से 14 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।
Source link