![]()
जिले के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, नदिया परिसर में विश्व आदिवासी दिवस 2026 के मौके पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसी संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने अन्य वरीय अधिकारियों के साथ पौधे लगाए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देना रहा। संदीप कुमार मीना ने कहा कि प्रकृति और जनजातीय जीवन का गहरा संबंध है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को आदिवासी परंपराओं का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा में हर व्यक्ति की भूमिका जरूरी है। उन्होंने बताया कि स्कूल स्तर पर ऐसे कार्यक्रम बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी विकसित करते हैं। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम और परियोजना निदेशक आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग भी शामिल रहीं। अधिकारियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और संरक्षण पर जोर दिया। मौके पर स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी कराई गई।
Source link