Last Updated:
रांची के अपर बाजार में सजावटी लाइटों का बड़ा होलसेल मार्केट है. यहां ₹40 से ₹300 तक मिनी बल्ब, एलईडी, 3D लाइट, लैंप और कस्टमाइज्ड लाइट्स मिलती हैं. कोलकाता से सीधा माल आने के कारण कीमतें काफी कम हैं. यहां एक ही जगह हर वैरायटी आसानी से मिल जाती है.
रांची के अपर बाजार में स्थित इस गली में सजावटी लाइटों की भरमार है. यहां छोटे मिनी बल्ब, डिजाइनर लाइटें और खूबसूरत लैंप एक ही जगह मिल जाते हैं. घर को सजाने के लिए महज ₹40 में एक से बढ़कर एक लाइट की लड़ी आसानी से उपलब्ध है.
₹100 की रेंज में यहाँ खूबसूरत लैंप और कई तरह की डिजाइनर लाइटें उपलब्ध हैं. यह रांची का थोक (होलसेल) बाजार है, इसलिए पूरे शहर में इससे सस्ता सामान कहीं नहीं मिलेगा. इन दुकानों तक पहुंचने के लिए आपको रांची के महावीर चौक से थोड़ा पीछे आना होगा. जहां लाइन से लाइटिंग की कई दुकानें स्थित हैं.
लाइटिंग स्टोर संचालक के अनुसार यहां हर प्रकार की लाइट उपलब्ध है. इसमें साधारण चाइनीज लाइट, स्टार लाइट, एलईडी, 3D और कई डिज़ाइनर रिंग लाइट शामिल हैं. इन लाइट्स में अलग-अलग मॉडल के कई विकल्प मौजूद हैं. इन सभी बेहतरीन लाइटों की कीमत ₹100 से ₹200 के बीच है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साधारण मिनी बल्ब वाली लाइट केवल ₹40 में मिल जाती है, जो कम से कम 4 मीटर लंबी होती है. वहीं टेबल सजाने के लिए खूबसूरत लैंप ₹200 से ₹300 की रेंज में उपलब्ध हैं. यहां लाइन से 6-7 दुकानें मौजूद हैं. जहां से आप इनकी ढेरों वैरायटी खरीद सकते हैं.
बल्ब और लाइट स्टोर के संचालक कुलदीप के अनुसार, उनके पास कम से कम 5000 वैरायटी की लाइट्स उपलब्ध हैं. ग्राहक जिस भी डिज़ाइन की मांग करते हैं, वे तुरंत निकालकर दे देते हैं. यहां सीधा कोलकाता से माल मंगाया जाता है. जिससे कीमतें बाकी बाज़ार से काफी सस्ती हैं. उदाहरण के लिए, बाहर ₹120 में मिलने वाली मिनी लाइट यहां केवल ₹60 में मिलती है.
यहां बच्चों के पढ़ने के लिए टेबल लाइट की कई वैरायटी उपलब्ध हैं. इसके अलावा बर्थडे और एनिवर्सरी लिखे हुए खास कस्टमाइज्ड मिनी बल्ब और लाइट्स भी आसानी से मिल जाते हैं. लाइटिंग से जुड़ी छोटी-बड़ी हर ज़रूरत की चीजें एक ही जगह मिल जाने के कारण लोग शॉपिंग के लिए सबसे पहले यहीं आते हैं.