Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 22 june 2026: पारिवारिक जीवन सामान्य से अच्छा रहने वाला है. घर के लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और परिवार में आपसी समझ भी बेहतर होगी. हालांकि, घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. यदि किसी बुजुर्ग सदस्य की तबीयत पहले से खराब चल रही है तो उनकी देखभाल में कोई लापरवाही न करें.
परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह नक्षत्र योग, तिथि के अनुसार तय किया जाता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. साथ ही हस्त नक्षत्र और वरीयान योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज कन्या राशि में ही संचार कर रहे हैं, जिसका प्रभाव कन्या राशि के जातकों के जीवन पर साफ तौर पर देखने को मिलेगा. आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि सुबह के समय थोड़ी सुस्ती, आलस्य या काम में मन नहीं लगने जैसी स्थिति बन सकती है. कुछ लोगों को ऐसा महसूस हो सकता है कि मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है लेकिन, घबराने की जरूरत नहीं है. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, खासकर दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होती चली जाएंगी और रुके हुए काम भी गति पकड़ने लगेंगे.
नौकरी में नए प्रोजेक्ट पर कार्य कर सकते हैं
नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कार्यस्थल पर आपकी समझदारी, काम करने का तरीका और निर्णय लेने की क्षमता लोगों को प्रभावित कर सकती है. यदि किसी मीटिंग में शामिल होना है, किसी अधिकारी से बातचीत करनी है या फिर किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने वाली है तो आज का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. जो लोग लंबे समय से अपने काम को लेकर पहचान या सराहना का इंतजार कर रहे थे, उन्हें भी सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी दिन अच्छा है. नई योजना बनाने, पुराने ग्राहकों से संपर्क बढ़ाने या व्यापार विस्तार की दिशा में कदम उठाने का अवसर मिल सकता है.
धीरे-धीरे धन की प्राप्ति होगी
आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज राहत देने वाला दिन साबित हो सकता है. धन के मामले में धीरे-धीरे मजबूती आने के संकेत हैं. यदि किसी जगह पैसा अटका हुआ है तो उसे लेकर अच्छी खबर मिल सकती है. साझेदारी में काम करने वाले लोगों को भी लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि, किसी भी निवेश या बड़े आर्थिक फैसले में जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा. सोच-समझकर लिया गया निर्णय भविष्य में अच्छा फायदा दे सकता है. खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना भी जरूरी रहेगा, क्योंकि अनावश्यक खर्च बाद में परेशानी बढ़ा सकते हैं.
परिवारिक जीवन सामान्य से अच्छा रहेगा
पारिवारिक जीवन सामान्य से अच्छा रहने वाला है. घर के लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और परिवार में आपसी समझ भी बेहतर होगी. हालांकि, घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. यदि किसी बुजुर्ग सदस्य की तबीयत पहले से खराब चल रही है तो उनकी देखभाल में कोई लापरवाही न करें. आपकी जिम्मेदारी और सहयोग परिवार के लोगों को मानसिक सुकून देगा. दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.
वाणी और व्यावहार पर रखें नियंत्रण
आज आपकी वाणी और व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा. सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है. लोग आपकी बातों को महत्व देंगे और आपकी सलाह की सराहना भी कर सकते हैं. एक बात का विशेष ध्यान रखें कि बेवजह की चिंता और अधिक सोच-विचार आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है. छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाने की बजाय उन्हें नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से दूरी बनाकर रखें. यदि नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का समय शुभ माना जा सकता है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें