बोकारो | क्रिसेंट पब्लिक स्कूल बोकारो में अंतर शाखा संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की बोकारो, चास व पिंड्राजोरा शाखा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि अंकिता चक्रवर्ती नृत्य शिक्षिका, जीजीपीएस एवं धनंजय चक्रवर्ती संगीत कला अकादमी बोकारो के साथ विद्यालय की बोकारो शाखा प्रभारी निशा झा, सोनी पांडेय, चास प्राचार्य विजय कुमार ठाकुर, पिंड्राजोरा शाखा प्रभारी सुनीता सुमनने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतिभागियों ने संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर विजेताओं को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
Source link