भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तंबाकू मुक्त समाज के लिए चास पुलिस ने निकाली जागरुकता रैली




सिटी रिपोर्टर | बोकारो पुलिस अधीक्षक बोकारो के आदेश पर शनिवार को चास थाना व चास मु. थाना पुलिस की ओर से नशा मुक्ति को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई। चास में थाना के अधिकारियों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि आजकल कम उम्र के बच्चे नशे का शिकार हो रहे हैं। अभिभावक को ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने लोगों से यह अपील की कि अगर आपके घर के आसपास इस तरह का कोई कार्य हो रहा हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। जागरुकता रैली के माध्यम से चास व चास मु. थाना क्षेत्र के लोगों को नशा के प्रति जागरूक करना मुख्य उद्देश्य है। मौके पर जुबिल अहमद, मनोज राय, देबू पाल, शिव आचार्य, रवि चौधरी, चास मु. थाना प्रभारी प्रकाश कुमार मंडल सहित स्थानीय ग्रामीणों ने जागरुकता रैली में भाग लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top