Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 9 august 2026: देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा. उन्हें हर कार्य में सफलता मिलेगी, चौतरफा आमदनी होगी और घर में शांति का माहौल रहेगा.
देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और उनकी स्थिति के आधार पर किया जाता है. खासकर चंद्रमा किस राशि में संचरण कर रहा है, इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है. कभी ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के लिए शुभ परिणाम लेकर आती है तो कभी छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है और आद्रा नक्षत्र के साथ वज्र योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण कर रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा की इस स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ता है, लेकिन आज कन्या राशि के जातकों के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार कन्या राशि वालों को आज कई क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं और लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि आज कन्या राशि के जातकों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है. नौकरी, व्यापार, पढ़ाई, परिवार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं.अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी काम को लेकर परेशान चल रहा है तो आज उस काम में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है. नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी दिन शुभ है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है और अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. नौकरी में पदोन्नति को लेकर भी बातचीत आगे बढ़ सकती है. वहीं व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन लाभ लेकर आने वाला है. व्यापार में तेजी देखने को मिल सकती है और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं.मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बन रहे हैं. अचानक कहीं से धन की प्राप्ति भी हो सकती है और लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है.
लंबे समय से कोई रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा
न्यायालय से जुड़े मामलों में भी कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन राहत देने वाला बताया जा रहा है. यदि किसी जातक का मामला न्यायालय में चल रहा है तो फैसला उसके पक्ष में आने के योग बन सकते हैं. इसके अलावा लंबे समय से रुके हुए जरूरी काम आज पूरे हो सकते हैं. नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए भी अच्छा माना जा रहा है. विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और किसी परीक्षा या परिणाम को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है. संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं.आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा. भगवान शिव की आराधना करने से मन को शांति मिलेगी और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा.
घर में जो पुराना विवाद चल रहा है वह समाप्त हो जाएगा:
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर-परिवार में चल रहा कोई पुराना विवाद समाप्त हो सकता है. घर का वातावरण शांत और सुखद रहने की संभावना है.जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण काम में उनका साथ आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. प्रेम संबंधों के मामले में भी आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है.लंबे समय से चल रही किसी गलतफहमी को दूर करने का मौका मिल सकता है और रिश्ते में नजदीकियां बढ़ सकती हैं. कुल मिलाकर आज कन्या राशि वालों के लिए धन, नौकरी, व्यापार, परिवार और संबंधों के लिहाज से दिन काफी शुभ रहने वाला है.अटके हुए काम पूरे होंगे, रुका हुआ धन मिल सकता है और नई शुरुआत के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं.
आज का शुभ और अशुभ समय :
हालांकि देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज राहुकाल के समय किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से बचना चाहिए. आज शाम 05 बजकर 23 मिनट से लेकर शाम 07 बजे तक राहुकाल रहेगा, जिसे शुभ कार्यों के लिए उचित समय नहीं माना जाता है. वहीं सुबह 06 बजकर 41 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 21 मिनट तक अमृत काल रहेगा.इस समय को बेहद शुभ माना गया है. ऐसे में शुभ कार्य करने वाले लोग अमृत काल का लाभ उठा सकते हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए आज कन्या राशि के जातकों के लिए दिन उत्साह, सफलता और आर्थिक लाभ लेकर आने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें