सियालजोरी थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव में आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर टांगी से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक जमशेद अंसारी की प|ी हसीना बीबी ने बोकारो एसपी को आवेदन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और पति के बेहतर इलाज की मांग की है। बताया कि 18 जून की शाम करीब पांच बजे जमशेद अंसारी के घर के पास थूकने को लेकर हुए विवाद में गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट की। आरोप है कि कासेम अंसारी ने टांगी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के समय कुछ लोगों ने उसे और उसके बच्चों को घेर लिया, जिसके कारण वह पति को बचाने नहीं जा सकी। परिजन घायल को लेकिन थाना पहुंचे, जहां से इलाज के लिए भेजा गया। प|ी का कहना है कि पति के सिर में पांच टांके लगे हैं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज बोकारो सदर अस्पताल में चल रहा है। इसपर सियालजोरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। लेकिन पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पैसे वाले हैं। इस कारण प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद उनपर कार्रवाई नहीं हुई है और वे खुलेआम घूम रहे हैं। एसपी से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व घायल के समुचित इलाज की मांग की है। प|ी ने एसपी से की कार्रवाई की मांग
Source link