भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने लिखी तल्ख पोस्ट, JPSC-JSSC घोटाले में उठाई...


Last Updated:

शिक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, पुलिस मंत्रालय सभी माननीय मुख्यमंत्री जी के अधीन हैं एवं JPSC-JSSC का गठन भी सरकार की अनुशंसा पर होता है और ऐसी घटना का अनुसंधान राज्य का पुलिस विभाग करे, यह पारदर्शिता का प्रतीक तो नहीं हो सकता। यह मेरा व्यक्तिगत विचार है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने JPSC-JSSC घोटाले में उठाई CBI जांच की मांगZoom

रांची: कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है. अपनी पोस्ट में उन्होंने JPSC-JSSC में घोटाला होने की बात मानी और सीबीआई जांच की मांग को जायज ठहराया. सरकार द्वारा सीआईडी जांच पर सवाल खड़े किए हैं. अंबा प्रसाद ने लिखा कि झारखण्ड सरकार में कांग्रेस की भागीदारी है इसमें दो राय नहीं है लेकिन JPSC-JSSC घोटाले में कांग्रेस भागीदार नहीं है. उन्होंने लिखा कि सदन के बाहर हो या सदन के अंदर हो या पार्टी के अंदर हो, कांग्रेस इस बात से सहमत है कि JPSC-JSSC में घोटाला हुआ है. इन परीक्षाओं में घोटाले को लेकर कांग्रेस छात्रों के आंदोलन का समर्थन करती है और लगातार आवाज़ उठा रही है. छात्रों की मांग नाजायज़ नहीं हैं. सरकार को इस विषय को गंभीरतापूर्वक लेना चाहिए.

आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस के द्वारा किया गया लाठीचार्ज और फेंका गया आंसू गैस या टियर गैस अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. उसका कतई समर्थन नहीं किया जा सकता. व्यक्तिगत रूप से इस बात का हमें अत्यंत खेद है कि मैं एक विधायक के रूप में छात्रों की मांगों को विधानसभा में नहीं रख पा रही हूं. आशा करती हूँ सरकार विषय की गंभीरता को देखते हुए CBI जाँच का आदेश दे क्योंकि CID जाँच निष्पक्षता का आधार नहीं हो सकती.

शिक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, पुलिस मंत्रालय सभी माननीय मुख्यमंत्री जी के अधीन हैं एवं JPSC-JSSC का गठन भी सरकार की अनुशंसा पर होता है और ऐसी घटना का अनुसंधान राज्य का पुलिस विभाग करे, यह पारदर्शिता का प्रतीक तो नहीं हो सकता। यह मेरा व्यक्तिगत विचार है.

राजनीति कभी भी जनता के स्वार्थ के ऊपर नहीं जा सकती, तब तो संविधान की कोई गरिमा ही नहीं रह जाएगी. कानून में रूल ऑफ लॉ को प्रतिष्ठित करने के लिए रूल ऑफ नेचुरल जस्टिस का प्रतिष्ठित होना ज़रूरी है.

यहां तो अभियोग जिनके विरुद्ध है, अनुसंधान उन्हीं का मंत्रालय कर रहा है. संवेदनशीलता की कमी, नीतिगत पतन और अहंकार से बाहर आकर ही न्याय की प्रतिष्ठा हो सकती है, और सरकार इससे बाहर नहीं है. जनता और जंतु में अंतर समझ में आना चाहिए.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top