भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कार्यक्रम जारी, केतार के 44 विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन समिति का होगा...



केतार| केतार प्रखंड के 44 सरकारी विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन किया जाएगा। इसे लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडे ने पत्र निर्गत कर तिथि निर्धारित किया है। निर्धारित तिथि के अनुसार 22 जुलाई से एक अगस्त तक विभिन्न विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से एसएमसी का गठन कराया जाएगा। जारी कार्यालय आदेश में बताया गया है कि जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश एवं भारत सरकार की एसएमसी गाइडलाइन-2026 के आलोक में सभी कोटि के विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया जाना है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो निर्धारित तिथि पर आमसभा आयोजित कर पारदर्शी तरीके से समिति का गठन सुनिश्चित करेंगे। बीइईओ विजय पांडे ने सभी प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों को निर्धारित तिथि पर संबंधित विद्यालय में उपस्थित रहकर चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया है। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं की निगरानी, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में इसके पुनर्गठन को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। केतार| अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) श्री बंशीधर नगर सत्येंद्र नारायण सिंह शनिवार को सपरिवार केतार स्थित प्रसिद्ध मां चतुर्भुजी शक्तिपीठ पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां चतुर्भुजी का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर आगमन पर मंदिर विकास समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समिति के सचिव हेमंत पाठक एवं उपाध्यक्ष डॉ. निशंक निश्रम ने उन्हें मां की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान समिति की ओर से मंदिर के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की भी विस्तृत जानकारी दी गई। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति से सराबोर रहा। इस अवसर पर विनोद प्रसाद, रामविचार साहू सहित मंदिर विकास समिति के कई सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top