भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Tips: बारिश में जमकर होती है बिजली कटौती, इनवर्टर बनता है सहारा,...


Last Updated:

Inverter Maintenance Tips: बारिश में कई बार बहुत ज्यादा और बहुत लंबी बिजली कटौती होती है और ऐसे में इनवर्टर सहारा बनता है. हालांकि अगर इसकी ठीक से देखरेख न की जाए तो यह मानसून सीजन में धोखा दे सकता है. जानते हैं कैसे इनवर्टर से मैक्सिमम आउटपुट पा सकते हैं, इसके लिए किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. बारिश का मौसम शुरू होते ही बिजली कटने की समस्या बढ़ जाती है. कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी और बिजली कड़कने के कारण घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है. ऐसे समय में इनवर्टर ही घर की सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है. लेकिन अगर इनवर्टर की समय पर देखभाल न की जाए तो जरूरत पड़ने पर वह भी जवाब दे सकता है. सीनियर टेक्नीशियन रवि बताते हैं कि मानसून में खासतौर पर इनवर्टर और बैटरी की जांच जरूर कर लेनी चाहिए.

सबसे पहले चेक करें बैटरी के टर्मिनल
रवि के अनुसार, सबसे पहले बैटरी के टर्मिनलों की जांच करें. कई बार बैटरी के सिरों पर सफेद रंग की परत या जंग जम जाती है, जिससे करंट का प्रवाह प्रभावित होता है और बैटरी सही तरीके से चार्ज नहीं हो पाती. ऐसे में टर्मिनलों को साफ कपड़े या ब्रश की मदद से साफ करें. सफाई के बाद टर्मिनलों पर थोड़ा ग्रीस लगाने से जंग लगने की संभावना कम हो जाती है.

पानी डालते रहें
अगर आपके घर में वॉटर बैटरी वाला इनवर्टर है तो बैटरी के पानी का स्तर भी जांचें. पानी कम होने पर केवल डिस्टिल्ड वॉटर ही डालें. सामान्य या नल का पानी डालने से बैटरी जल्दी खराब हो सकती है. साथ ही बैटरी में जरूरत से ज्यादा पानी भी नहीं भरना चाहिए. समय-समय पर फ्यूज और वायरिंग की भी जांच करें, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी खराबी पहले ही पता चल सके.

इस समय बरतें सावधानी
बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतना भी जरूरी है. अगर बहुत तेज बिजली कड़क रही हो और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव हो रहा हो तो मुख्य बिजली सप्लाई को बंद कर देना बेहतर होता है. घर में सर्ज प्रोटेक्टर या वोल्टेज गार्ड का उपयोग करने से इनवर्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सुरक्षित रहते हैं. कई बार बिजली गिरने से इनवर्टर का सर्किट भी खराब हो सकता है.

ऊपर न रखें सामान
टेक्नीशियन रवि बताते हैं कि इनवर्टर को हमेशा सूखी और हवादार जगह पर रखें. बारिश के मौसम में नमी बढ़ जाती है, जिससे मशीन के अंदर जंग लगने या शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है. इनवर्टर के ऊपर कपड़े, कागज या अन्य सामान नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और मशीन ओवरहीट हो सकती है.

थोड़ी सावधानी से होगी आसानी
विशेषज्ञों का कहना है कि हर 6 से 12 महीने में इनवर्टर की सर्विसिंग जरूर करानी चाहिए. अगर बैटरी बहुत पुरानी हो गई है, बैकअप कम देने लगी है या चार्ज होने में ज्यादा समय ले रही है, तो उसे बदलने पर विचार करें. मानसून में की गई थोड़ी-सी तैयारी बिजली कटने के दौरान बड़ी परेशानी से बचा सकती है और आपका इनवर्टर लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करता रहेगा.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top