भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

किसान लगाएं ग्रीन पॉलीहाउस, सरकार करेगी 5 लाख तक मदद, मौसम की...


होमफोटोकृषि

किसान लगाएं ग्रीन पॉलीहाउस, सरकार करेगी 5 लाख तक मदद, फसल होगी सुरक्षित

Last Updated:

Government Offers Free Greenhouses: परंपरागत खेती में किसान मौसम पर काफी हद तक निर्भर रहते हैं, जिससे कभी ज्यादा बारिश, कभी तेज गर्मी या फिर कड़ाके की ठंड फसलों को नुकसान पहुंचा देती है. खासकर सब्जियों की खेती में यह समस्या और ज्यादा देखने को मिलती है, क्योंकि इनके लिए संतुलित तापमान और सुरक्षित माहौल जरूरी होता है. ऐसे में पॉलीहाउस और शेड-नेट जैसी आधुनिक तकनीक किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

इन तकनीकों के जरिए किसान अपनी फसल को नियंत्रित वातावरण में उगा सकते हैं, जिससे उत्पादन कई गुना बढ़ जाता है. माना जाता है कि परंपरागत खेती की तुलना में पॉलीहाउस या शेड-नेट के अंदर सब्जियों की पैदावार 5 से 10 गुना तक ज्यादा ली जा सकती है, जिससे किसानों की आय में भी बड़ा इजाफा होता है.

भारत जैसे देश में जहां जलवायु की विविधता बहुत ज्यादा है, वहां खेती करना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान 1 डिग्री से लेकर 48 डिग्री तक पहुंच जाता है. उत्तर भारत की बात करें तो यहां अप्रैल से जून तक तेज गर्मी, जुलाई से अक्टूबर तक बारिश और नवंबर से फरवरी तक कड़ाके की सर्दी पड़ती है.

ऐसे बदलते मौसम में फसलों को सुरक्षित रखना आसान नहीं होता. यही वजह है कि अब धीरे-धीरे किसान आधुनिक खेती की ओर रुख कर रहे हैं. पॉलीहाउस और शेड-नेट में फसल को बाहरी मौसम के प्रभाव से बचाया जा सकता है, जिससे पौधों की ग्रोथ बेहतर होती है और उत्पादन भी स्थिर बना रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हालांकि, इन तकनीकों को अपनाने में सबसे बड़ी बाधा उनकी लागत है. पॉलीहाउस या ग्रीनहाउस बनाने में अच्छी-खासी रकम खर्च होती है, जिसे हर किसान आसानी से नहीं उठा सकता. लेकिन किसानों की इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार भी आगे आ रही है. कई राज्यों में सरकार किसानों को पॉलीहाउस लगाने के लिए भारी सब्सिडी देती है, वहीं कुछ जगहों पर 100 प्रतिशत तक सहायता भी दी जा रही है. इस योजना का फायदा उठाकर किसान बिना ज्यादा आर्थिक बोझ के आधुनिक खेती शुरू कर सकते हैं.

झारखंड के एक लाभुक किसान टुनटुन पंडित का अनुभव इस बात को और मजबूत करता है. वे पिछले तीन साल से पॉलीहाउस में खेती कर रहे हैं और बताते हैं कि सही जानकारी के अभाव में कई किसान इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते. उनका कहना है कि सरकार की तरफ से पॉलीहाउस लगाने के लिए मदद दी जाती है, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करना होता है.

सबसे पहले किसानों को नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षण लेना पड़ता है, ताकि वे इस तकनीक को सही तरीके से समझ सकें. इसके बाद उन्हें जिला उद्यान विभाग में आवेदन करना होता है, जिसमें आधार कार्ड, फोटो और जमीन से जुड़े दस्तावेज जमा करने होते हैं.

जब आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तब सरकार की ओर से किसानों को पॉलीहाउस लगाने के लिए सहायता दी जाती है, जो लगभग 5 लाख रुपये तक हो सकती है. इस तरह किसान आधुनिक तकनीक के साथ खेती करके कम लागत में ज्यादा उत्पादन हासिल कर सकते हैं. अगर किसान सही जानकारी लेकर इस योजना का लाभ उठाएं, तो वे अपनी आय को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं और खेती को एक लाभकारी व्यवसाय बना सकते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top