भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

किसी पेंटिंग सा लगता है यह रास्ता! शांति, हरियाली, लोकल फूड…लॉन्ग ड्राइव...


Last Updated:

Jamshedpur Best Road Trip: घूमने का मन है लेकिन लंबी छुट्टी नहीं मिल सकती तो जमशेदपुर से घाटशिला हाईवे के इस रास्ते पर जा सकते हैं. यह रोड इतनी खूबसूरत है कि लगता है किस्से-कहानी की दुनिया में पहुंच गए हों. शांति, हरियाली और रोड साइड पर बेहतरीन खाना…ये रोड ट्रिप मौज-मस्ती का पूरा पैकेज है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. गर्मियों का मौसम और बच्चों की छुट्टियां आते ही लोग शहर की भागदौड़ से कुछ समय निकालकर कहीं घूमने जाने की योजना बनाने लगते हैं. हालांकि हर किसी के पास लंबी छुट्टियां नहीं होतीं. ऐसे में लोग ऐसी जगह तलाशते हैं, जो शहर से ज्यादा दूर भी न हो और वहां जाकर मन पूरी तरह तरोताजा हो जाए. अगर आप भी इस वीकेंड किसी शांत, प्राकृतिक और खूबसूरत लोकेशन की तलाश कर रहे हैं, तो जमशेदपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर मौजूद यह रास्ता आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है.

खास है यह सफर
जमशेदपुर से घाटशिला हाईवे की ओर बढ़ते हुए जब आप दालभूमगढ़ चौक पहुंचते हैं, तो वहां बने गोल चक्कर से बाईं ओर मुड़ने पर ढाई कुसुम गांव जाने का रास्ता दिखाई देता है. यही रास्ता इन दिनों प्रकृति प्रेमियों और लॉन्ग ड्राइव पसंद करने वाले लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता जा रहा है. सड़क के दोनों ओर फैली हरियाली, खुला वातावरण और शांत माहौल इस पूरे सफर को बेहद खास बना देता है.

जरूर लेते हैं फोटो
इस मार्ग की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्राकृतिक सुंदरता है. सड़क ऐसी लगती है मानो हरियाली के बीच से निकलती कोई खूबसूरत पेंटिंग हो. खासकर बारिश के बाद यहां का नजारा और भी आकर्षक हो जाता है. सड़क के दोनों तरफ पेड़-पौधों की हरियाली, ठंडी हवा और कम ट्रैफिक का अनुभव लोगों को किसी पहाड़ी या विदेशी लोकेशन जैसा एहसास करा देता है. यही वजह है कि यहां पहुंचने वाले लोग अक्सर फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करते हैं.

अगर आप अपनी कार से सफर कर रहे हैं, तो इस रास्ते का अनुभव और भी शानदार हो जाता है. कार की खिड़कियां खोलकर हल्का संगीत सुनते हुए इस शांत सड़क पर ड्राइव करना मन को सुकून देता है. शहर के शोर और ट्रैफिक से दूर यह सफर मानसिक रूप से भी काफी राहत देता है और पूरे सप्ताह की थकान को कम कर देता है.

पेट पूजा का भी बढ़िया इंतजाम
इतना ही नहीं, पूरे रास्ते में कई छोटे-छोटे स्थानीय स्टॉल भी देखने को मिलते हैं, जहां ग्रामीणों द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट और ताजे खाने का आनंद लिया जा सकता है. यहां का सादा लेकिन स्वाद से भरपूर भोजन इस सफर को और यादगार बना देता है. अगर इस वीकेंड आप परिवार या दोस्तों के साथ कम दूरी में एक शानदार रोड ट्रिप चाहते हैं, तो यह जगह आपकी सूची में जरूर होनी चाहिए.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top