भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में पार्षद पुत्र की सड़क हादसे में मौत:फोरलेन पर दो बाइकों...




पलामू फोरलेन सड़क पर हुए एक भीषण हादसे में मेदिनीनगर नगर निगम की वार्ड एक की पार्षद मंजू देवी के 23 वर्षीय पुत्र कुश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के पाटन मोड़ के पास हुई। जानकारी के अनुसार कुश कुमार अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से पाटन मोड़ की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुश कुमार को सिर में गंभीर चोट आई। उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। एमएमसीएच में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कुश कुमार को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया गया। हालांकि, वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार रात को ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। दूसरी बाइक पर सवार लोग हादसे के बाद मौके से फरार हो गए, जिससे पुलिस के सामने उनकी पहचान एक चुनौती बनी हुई है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात बाइक सवारों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतक कुश कुमार के पिता इंद्रदेव राम भी पूर्व में वार्ड पार्षद रह चुके हैं। हादसे की खबर मिलते ही पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग एमएमसीएच पहुंचे और शोक व्यक्त किया। इलाके में इस दर्दनाक हादसे के बाद शोक की लहर है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top