भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

किसी भी समाज का उत्थान महिलाओं की भागीदारी के बिना अधूरी :...



सिटी रिपोर्टर | बोकारो जायसवाल समाज (सर्ववर्गीय) की ओर से बुद्ध विहार सभागार में जायसवाल महिला समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने की। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि शौंडिक, ब्याहुत एवं कलवार वर्ग की महिलाओं को शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त करना समय की मांग है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, तो न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज का तेजी से विकास होगा। कहा कि आधुनिक दौर में किसी भी समाज का उत्थान महिलाओं की भागीदारी के बिना अधूरा है। महिला समिति की संयोजक व दंत चिकित्सक डॉ. क्षमा भारती ने कहा कि महिलाओं को संगठन के माध्यम से रचनात्मक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों से जुड़ना होगा। ताकि आम लोगों को लाभ मिले। आगामी कार्यक्रमों, कौशल विकास और स्वास्थ्य जागरुकता अभियानों पर भी चर्चा की गई। मौके पर छाया, कविता, शीला, वंदना, रीता, शिखा, पुष्पा देवी, श्वेता, आभा, कमलेश, ज्ञानचंद, तारिणी, नवनीत, दिलीप, अशोक आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top