भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka dhanu rashifal 16 june 2026 in hindi today increase in...


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 16 June 2026: आज धनु राशिवालों के लिए खास योग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज मिथुन राशि में चंद्रमा, सूर्य और बुध एक साथ मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे. जिसका असर धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा. आज मंगल मेष राशि में रहेंगे, जिस कारण आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. जानें राशिफल और उपाय.

ख़बरें फटाफट

जमुई. आज 16 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बेहद उत्साहपूर्ण रहने वाला है. आज कई सारे योग का निर्माण होगा. जिसका फायदा धनु राशि के जातकों को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज मिथुन राशि में चंद्रमा, सूर्य और बुध एक साथ मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे. जिसका असर धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा. उन्होंने बताया कि अगर आप लंबे समय से किसी महत्वपूर्ण फैसले को टाल रहे थे, तो आज उनके लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल हो जायेगी. उन्होंने बताया कि आज व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं. अगर आप साझेदारी से जुड़ा हुआ कोई काम करना चाहते हैं तो उसमें पारदर्शिता रखें. अगर आपका कोई विवाद लंबे समय से चला आ रहा है तो उसे भी दूर करने का अवसर मिल सकता है.

आज बढ़ने वाला है आपका आत्मविश्वास 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आर्थिक दृष्टि से भी आपका दिन शुभ रहने वाला है. आज आपको कोई रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. आज आपके आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं. आज मंगल मेष राशि में रहेंगे, जिस कारण आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आज आप कोई कठिन काम भी पूरा कर पाने में समर्थ रहेंगे. पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आपके कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी के साथ बेहतर तालमेल स्थापित होगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. धन-संपत्ति के मामले में भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. अगर आप किसी तरह का कोई निवेश करना चाहते हैं तो पूरी तरह सोच विचार के बाद ही कोई फैसला लें.

परिवार में बना रहेगा सुख और शांति का माहौल
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज धनु राशि वाले आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शांति का वातावरण बना रहेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे पुराने मनमुटाव समाप्त हो सकते हैं. प्रेम संबंधों में पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन कामकाज की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 2 रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top