भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कुंडा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो गिरफ्तार:लूटा गया टोटो, मोबाइल...




देवघर जिले की कुंडा थाना पुलिस ने एक लूटपाट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के कब्जे से लूटा गया टोटो, मोबाइल फोन, चार ई-रिक्शा बैटरियां और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। देवघर के एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने यह जानकारी दी। एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि 29 जून को रामबालक राय ने कुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 28 जून को डीएवी स्कूल के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने उन्हें रोका, मारपीट की और उनका टोटो, मोबाइल फोन व नकद राशि लूटकर फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के गोरियापुर निवासी सुमित कुमार मंडल और लीलाम्बर मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया एक टोटो, चार ई-रिक्शा बैटरियां, एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद सामान को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इस कार्रवाई में कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top