बोकारो | तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत केबी कॉलेज बेरमो में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता एवं जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगों और पोस्टरों के माध्यम से तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के खतरों को उकेरकर समाज को सशक्त संदेश दिया। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता और एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में युवाओं की रचनात्मकता देखने को मिली। विद्यार्थियों ने नशे से होने वाली बीमारियों, आर्थिक नुकसान और पारिवारिक विघटन को पोस्टरों में प्रभावी ढंग से दर्शाया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों से विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
Source link