भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

केयू में पीएचडी नामांकन की बाधा दूर, कल से होगा दाखिला



भास्कर न्यूज| चाईबासा कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी नामांकन की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत विभिन्न विषयों में चयनित कुल 89 अभ्यर्थियों का दाखिला 22 जून से 7 जुलाई 2026 तक संबंधित स्नातकोत्तर (पीजी) विभागों में किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी नामांकन शुल्क 10000 रुपए निर्धारित किया है। इस सत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि चयनित अभ्यर्थियों में 30 से अधिक जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) धारक शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में जेआरएफ धारकों का चयन विश्वविद्यालय की शोध गुणवत्ता और अकादमिक उत्कृष्टता को दर्शाता है। कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने सभी चयनित शोधार्थियों को बधाई दी है। ^सत्र में एक साल की देरी अवश्य हुई है, जिसे पटरी पर लाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एडमिशन कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय के बाद नोटिफिकेशन जारी किया गया है। चांसलर पोर्टल को सुचारू रूप से एक्टिव रखने के लिए तकनीकी टीम को निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि स्टूडेंट्स को आवेदन में कोई परेशानी न हो। पारदर्शी और त्वरित मेरिट लिस्ट के आधार पर जल्द से जल्द नामांकन प्रक्रिया पूरी कर कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी। संध्या रानी, डीएसडब्ल्यू, कोल्हान विश्वविद्यालय { नामांकन का समय और स्थान : नामांकन प्रक्रिया प्रत्येक कार्यदिवस को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक विश्वविद्यालय मुख्यालय (चाईबासा) स्थित संबंधित यूनिवर्सिटी पीजी डिपार्टमेंट में संपन्न होगी। स्टूडेंट्स को किसी कॉलेज के चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। {जरूरी दस्तावेज : स्टूडेंट्स को सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी 2 सेट स्व-अभिप्रमाणित (सेल्फ अटेस्टेड) फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है। { शैक्षणिक व पात्रता पेपर : 10वीं, 12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर की मार्कशीट व मूल डिग्री सर्टिफिकेट। पीएचडी परीक्षा का एडमिट कार्ड या नेट/जेआरएफ/गेट उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र। { अन्य अनिवार्य कागजात : अनिवार्य पहचान पत्र, 5 हालिया पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र (आरक्षण के लिए), माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि पीजी अन्य विवि से हो), कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट (सीएलसी) और नौकरीपेशा लोगों के लिए नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी)। नामांकन मुख्य रूप से चार संकायों के अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित विषयों में होगा : { मानविकी: हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उड़िया, बांग्ला, दर्शनशास्त्र, उर्दू। { सामाजिक विज्ञान: इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, मानवशास्त्र। { विज्ञान: भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, भूगर्भशास्त्र। { वाणिज्य: कॉमर्स।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top