भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कैमरों से कटने लगे ऑनलाइन चालान



सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो जिले में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर पुलिस ने अब सख्ती बढ़ा दी है। शहर के मुख्य चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अब ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीधे कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी आपको रोके या न रोके, आपके मोबाइल पर ऑनलाइन चालान पहुंच जाएगा। पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई प्रमुख चौराहों को कैमरों से लैस किया है। फिलहाल पुलिस इन पांच बड़े क्षेत्रों में विशेष नजर रख रही है। इसमें चास का धर्मशाला चौक, नया मोड़, पेटरवार, कथारा व बेरमो शामिल है। इन जगहों पर लगे कैमरे में ट्रैफिक का उल्ल्घंन करने वाले की तस्वीर कैद हो रही है और ऑनलाइन फाइन किया जा रहा है। इन सभी कैमरों की लाइव निगरानी (मॉनिटरिंग) कमांड कंट्रोल रूम यानी सीसीआर से की जा रही है। कंट्रोल रूम में बैठी पुलिस टीम कैमरों के जरिए लाल बत्ती पार करने, बिना हेलमेट गाड़ी चलाने, ट्रिपल लोडिंग और गलत दिशा में गाड़ी मोड़ने वाले चालकों पर नजर रख रही है। नियम टूटते ही गाड़ी के नंबर प्लेट की मदद से तुरंत चालान काट दिया जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top