भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा के इस दुकान पर मिलता है सालों खराब न होने वाला...


Last Updated:

कोडरमा के नंदी बाबा चौक स्थित सेठ जी अचार भंडार में ग्राहकों को एक दर्जन से अधिक प्रकार के अचार मिल रहे हैं. यहां आम, नींबू, कटहल, लहसुन, आंवला, करौंदा, मिक्स, अदरक, ओल और मिर्च समेत कई वैरायटी के अचार उपलब्ध हैं. दुकान संचालक अचार तैयार करने में शुद्ध मसालों और मिल से पिसवाए गए सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं. अचार की कीमत 240 रुपये से 400 रुपये प्रति किलो तक है.

कोडरमा: भारतीय खाने में अचार का विशेष महत्व है. दाल-भात, रोटी-सब्जी या पराठे के साथ अचार खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. आम, नींबू और मिर्च के अचार तो बाजार में आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन कई मौसमी फलों और सब्जियों से बने अचार पूरे साल उपलब्ध नहीं होते. ऐसे में कोडरमा के नंदी बाबा चौक के पास स्थित ‘सेठ जी अचार भंडार’ लोगों के बीच खास पहचान बना रहा है.

एक दर्जन से अधिक प्रकार के अचार उपलब्ध
दुकान संचालक संतोष कुमार ने बताया कि उनके यहां एक-दो नहीं, बल्कि एक दर्जन से अधिक प्रकार के अचार उपलब्ध हैं. ग्राहकों को आम, नींबू, कटहल, गाजर, लहसुन, आंवला, करौंदा, मिक्स अचार, अदरक, ओल और मिर्च समेत कई तरह के अचार एक ही जगह पर मिल जाते हैं. अलग-अलग स्वाद और वैरायटी के कारण दूर-दूर से लोग यहां अचार खरीदने पहुंचते हैं.

खुद तैयार करवाते हैं मसाले और तेल
संतोष कुमार का कहना है कि उनकी दुकान की सबसे बड़ी पहचान अचार की शुद्धता और गुणवत्ता है. अचार तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले मसालों की पिसाई उनकी निगरानी में कराई जाती है, जिससे हल्दी, मिर्च और अन्य मसालों की गुणवत्ता बनी रहती है. इसके अलावा अचार बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला सरसों का तेल भी सीधे मिल से पिसवाकर मंगाया जाता है. इससे अचार का स्वाद और गुणवत्ता दोनों बेहतर बने रहते हैं.

प्रीमियम किस्मों के अचार की कीमत अधिक
उन्होंने बताया कि दुकान में अचार की कीमत 240 रुपये प्रति किलो से शुरू होती है और 400 रुपये प्रति किलो तक जाती है. 240 रुपये प्रति किलो की कीमत पर नींबू मसाला, आम, मिर्च और ओल जैसे लोकप्रिय अचार उपलब्ध हैं. वहीं कुछ विशेष और प्रीमियम किस्मों के अचार की कीमत अधिक है.

अचार का स्वाद वर्षों तक बरकरार
संचालक ने बताया कि अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. अचार निकालते समय हमेशा सूखे और साफ चम्मच का इस्तेमाल करना चाहिए. यदि अचार को नमी से बचाकर रखा जाए तो उसका स्वाद वर्षों तक बरकरार रहता है. यही वजह है कि सेठ जी अचार भंडार के अचार स्थानीय लोगों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top