भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा के निर्भय का अनोखा स्टार्टअप, पुरानी एंबेसडर कार को बना दिया...


Last Updated:

Bokaro Unique Mobile Kitchen: अक्सर युवा बेहतर रोजगार की तलाश में बड़े शहरों का रुख करते हैं. लेकिन कोडरमा के मडुआटांड निवासी निर्भय कुमार ने इससे बिल्कुल अलग राह चुनी. उन्होंने 9 से 5 बजे तक की प्राइवेट फाइनेंस कंपनी की नौकरी छोड़कर अपने गृह जिले लौटने का फैसला किया और स्वरोजगार के क्षेत्र में ऐसा अनोखा प्रयोग किया, जिसकी पूरे शहर में चर्चा हो रही है. निर्भय ने एक पुरानी एंबेसडर कार को आधुनिक मोबाइल तंदूर किचन में बदलकर अपनी नई पहचान बनाई है.

अपने सपने को साकार करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और करीब 6 लाख रुपये का निवेश कर एक पुरानी एंबेसडर कार को आकर्षक किचन सेटअप में बदल दिया. कार की ड्राइवर सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटें हटा दी गई हैं, जिससे पूरा हिस्सा किचन के रूप में इस्तेमाल किया जा सके. कार की पिछली डिक्की में विशेष रूप से तंदूर लगाया गया है, जहां कोयले की आंच पर तंदूरी व्यंजन तैयार किए जाते हैं.

उन्होंने बताया कि रोजाना शाम को अपनी मोबाइल किचन कार लेकर चांडक कैंपस के सामने पहुंचते हैं. यहां उनका स्टॉल प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होता है. घर से निकलते समय वह सभी आवश्यक सामग्री और उपकरण कार में ही लेकर आते हैं, जिससे ग्राहकों को ताजा और गर्मागर्म भोजन उपलब्ध कराया जा सके.

उनके मेन्यू में चिकन लॉलीपॉप, चिकन टिक्का, चिकन लेग पीस, चिकन विंग्स, तंदूरी मछली, पनीर टिक्का और मशरूम जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजन शामिल हैं. खास बात यह है कि इन सभी आइटम को बिना तेल के केवल कोयले की आंच पर पकाया जाता है, जिससे उनका प्राकृतिक स्वाद और खुशबू बरकरार रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने बताया कि व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए दक्षिण भारत के विशेष मसालों का मिश्रण तैयार किया जाता है. दिन में सभी आइटम को अच्छी तरह मैरिनेट कर रखा जाता है और शाम को ग्राहक के ऑर्डर मिलने पर उन्हें तंदूर में पकाकर परोसा जाता है. किसी भी ऑर्डर को तैयार करने में लगभग 10 से 15 मिनट का समय लगता है.

उन्होंने बताया कि फिलहाल ग्राहकों के बीच चिकन लॉलीपॉप सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इसकी एक प्लेट में चार पीस दिए जाते हैं, जिसकी कीमत 160 रुपये है. वहीं, पनीर टिक्का 170 रुपये प्रति प्लेट और तंदूरी मछली 90 रुपये प्रति पीस उपलब्ध है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top