![]()
कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना हुई। कोडरमा-जयनगर मुख्य मार्ग पर पथलडीहा के पास जयनगर से कोडरमा जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान महेश दास, शमसुल अंसारी और बाजो राम के रूप में हुई है। महेश दास अपने मित्र शमसुल अंसारी के साथ जयनगर के तेतरौन से कोडरमा आ रहे थे। पथलडीहा के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार काफी तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि एयरबैग खुलने के कारण आगे बैठे चालक और एक अन्य यात्री को गंभीर चोटें नहीं आईं। कार की पिछली सीट पर बैठे शमसुल अंसारी के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर कोडरमा थाना भेज दिया है।
Source link