![]()
कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक महिला और उसकी एक वर्षीय बेटी को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण केंद्र की दीवार से टकरा गई। यह घटना ब्लॉक रोड पर बीडीओ आवास के पीछे, प्रशिक्षण केंद्र के सामने हुई। घायल महिला की पहचान ब्लॉक रोड निवासी पुष्पा देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उन्हें और बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुष्पा अपनी बेटी के साथ घर के बाहर प्रशिक्षण केंद्र के पास खड़ी थीं। इसी दौरान धनबाद नंबर की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों को टक्कर मारी और फिर दीवार से जा भिड़ी। टक्कर से भवन को भी नुकसान पहुंचा। स्कॉर्पियो में सवार दो अन्य लोग भाग गए स्कॉर्पियो में सवार एक युवक भी घायल हुआ। घटना के बाद तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया। स्कॉर्पियो में सवार दो अन्य लोग भाग गए। हिरासत में लिए गए लकी पांडेय ने बताया कि वे साथियों के साथ बिहार के रजौली से झुमरीतिलैया में एक रिश्तेदार के यहां आए थे। उनके मुताबिक, उन्होंने बीयर पी थी और ब्लॉक रोड से एनएच की ओर जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। पुलिस ने फिलहाल घायल स्कार्पियो सवार पुष्पेश (झुमरीतिलैया निवासी) को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया है। वहीं, उक्त स्कार्पियो को जब्त कर थाने ले आई है। पुलिस फिलहाल स्कार्पियो सवार अन्य लोगों को ढूंढने में जुटी हुई है।
Source link