भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पुलिस ने 13 लाख के इनामी माओवादी को जेल भेजा:जंगल से SLR...




13 लाख के इनामी माओवादी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम उर्फ बुधराम को दो दिन की रिमांड के बाद बुधवार को पलामू पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के केमो दुधिया जंगल में जमीन के अंदर छिपाई गई SLR और 290 गोलियां मिलीं। पुलिस के मुताबिक, संजय ने माओवादियों की मदद करने वाले कई लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस इन नामों की जांच करेगी। महाराष्ट्र ATS ने ठाणे के एक खटाल से लिया था हिरासत में एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि महाराष्ट्र ATS ने 6 नवंबर को ठाणे के एक खटाल से संजय को हिरासत में लिया था और इसकी सूचना पलामू पुलिस को दी थी। छतरपुर SDPO प्रशांत कुमार और हरिहरगंज थाना के सौरभ कुमार 7 नवंबर को महाराष्ट्र पहुंचे। वे चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर संजय को पलामू लाए। 9 नवंबर को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 10 नवंबर को पिपरा थाना के एक मामले में उसे दो दिन की रिमांड पर लिया गया। बिहार और झारखंड में 63 आपराधिक मामले दर्ज छतरपुर के देवगन निवासी संजय 15 साल पहले संगठन से जुड़ा था। उसके खिलाफ बिहार और झारखंड में 63 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें पलामू के 32, गढ़वा का एक, बिहार के औरंगाबाद के 20 और गया के 10 मामले शामिल हैं। झारखंड सरकार ने संजय पर 10 लाख रुपए और बिहार सरकार ने 3 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। वह रिश्तेदार से जमीन विवाद के बाद माओवादी बना था, लेकिन संगठन में रहते हुए भी अपनी जमीन नहीं ले पाया। काम की तलाश में मुंबई गया था संजय जोनल कमांडर नितेश यादव के दस्ते में था। एक महीने पहले वह संगठन छोड़कर काम की तलाश में मुंबई गया था। एक रिश्तेदार ने उसे कपड़ा फैक्ट्री में काम दिलाया, लेकिन काम नहीं जानने के कारण उसे वहां से हटा दिया गया। इसके बाद वह 15 दिन से ठाणे के एक खटाल में रह रहा था। एसपी ने बताया कि 15 लाख के इनामी माओवादी नितेश यादव और 10 लाख के इनामी मनोहर गंझू पुलिस के रडार पर हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top