भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में पति के अवैध संबंध में पत्नी की हत्या:फुफेरे चाचा ससुर...




कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित मिटको कॉलोनी में गुरुवार दोपहर हुई कॉपी निर्माण फैक्ट्री की मालकिन नेहा राज की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतका के फुफेरे चाचा ससुर रोहित राणा, फुफेरी चाची देवंती देवी और मृतका के पति शंभू राणा को गिरफ्तार किया गया है। एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि रोहित राणा और देवंती देवी को हत्या मामले में जबकि शंभू राणा को देवंती देवी द्वारा बाजबरन अवैध संबंध बनाने की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी मिलने पर की बहू की हत्या
रोहित राणा ने अपनी पत्नी देवंती देवी और मृतका के पति शंभू राणा के बीच अवैध संबंध की जानकारी मिलने के बाद बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया। शंभू राणा का अपनी फुफेरी चाची देवंती देवी के साथ अवैध संबंध था। घटना वाले दिन गुरुवार सुबह नेहा के पति शंभू राणा काम पर चंदवारा चले गए और उनका बेटा स्कूल गया हुआ था, तब रोहित राणा अपनी पत्नी देवंती देवी के साथ उसके घर पहुंचा। देवंती देवी ने नेहा की डेढ़ वर्षीय बच्ची को गोद में लेकर घर से बाहर निकल गई। रसोई में रखे चाकू से नेहा का गला डाला
इसी दौरान रोहित राणा ने नेहा का दुपट्टे से गला घोंटने का प्रयास किया। जब वह सफल नहीं हुआ, तो उसने रसोई में रखे चाकू से नेहा का गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने चाकू और अन्य इस्तेमाल किए गए सामान को घर के सामने तालाब में फेंक दिया। पुलिस पूछताछ में शंभू राणा ने बताया कि एक साल पहले कोडरमा थाना क्षेत्र के पथलडीहा गांव में एक रिश्तेदार की शादी में उसकी मुलाकात देवंती देवी से हुई थी, जिसके बाद उनके बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए। मुंबई जाकर देवंती से मिला शम्भू शादी में देवंती को देखने के बाद शम्भू का उसके प्रति इतना झुकाव हो गया कि वह उससे मिलने अपने कॉपी के फैक्ट्री के लिए मशीन की खरीदारी करने मुंबई चला गया। जहां रोहित और देवंती रहा करते थे। वहां पहुंचने के बाद शम्भू ने रोहित से मशीन खरीदने की बात कहकर एक-दो दिन वहीं ठहरने की गुजारिश की। चूंकि रोहित और शम्भू आपस में रिश्तेदार थे इसलिए उन्होंने शम्भू को वहां रहने की मंजूरी दे दी। इसी दौरान जब रोहित अपने काम पर गया तो शम्भू ने देवंती के साथ जबरन संबंध बनाया। इसके बाद देवंती भी शम्भू के साथ प्रेम प्रसंग में पड़ गई। 6 माह पूर्व नेहा को अवैध संबंध की हो गई थी जानकारी बताते चलें कि शम्भू और देवंती के बीच चल रहे अवैध संबंध की जानकारी नेहा राज को करीब छह माह पहले हो गई। नेहा राज को अपने पति शंभू राणा के मोबाइल में देवंती के साथ हुए व्हाट्सएप चैट मिलने के बाद उसे इस संबंध के बारे में पता चला था। इसके बाद नेहा ने इस पूरे चैट को रोहित राणा के मोबाइल पर भेज दिया था। हालांकि शम्भू और नेहा के बीच कुछ दिनों तक इस बात को लेकर विवाद रहा लेकिन बाद में दोनों के बीच सुलह हो गया। इधर, रोहित को जब इसकी जानकारी हुई तो वह आक्रोशित हो गया और शम्भू और नेहा दोनों को मारने की योजना बनाने लगे। स्पीड ट्रायल कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का रहेगा प्रयास इधर एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि ऐसे मामलों पर अंकुश लगे इसके लिए हमलोग इस मामले कि स्पीड ट्रायल कर जल्द से जल्द रोहित और देवंती देवी को सजा दिलाने का प्रयास करेंगे। देवंती देवी के शिकायत पर शम्भू के खिलाफ मामला दर्ज एसपी ने बताया कि देवंती देवी द्वारा शम्भू के विरुद्ध एक मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें देवंती ने शम्भू पर उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाने की शिकायत की। इस लिए शंभू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महज 36 घंटे में हुआ खुलासा बताते चलें कि घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की। शुक्रवार को जहां खोजी कुत्ता और FSL की टीम की मदद लेकर मामले की तहकीकात की गई, वहीं देर रात आसपास के सीसीटीवी को खंगाला गया। इस दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रोहित और देवंती को नेहा के घर आते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की और महज 36 घंटे में मामले का खुलासा कर लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top