होमवीडियोदेश
कोलकाता एयरपोर्ट पर TMC-BJP में बवाल! अभिषेक बनर्जी के पहुंचने से पहले अंडेबाजी, धक्का-मुक्की
कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय तनाव पैदा हो गया, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हो गई. अभिषेक बनर्जी के दिल्ली से कोलकाता पहुंचने से पहले बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे. आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन की तैयारी के साथ वहां पहुंच गए. दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई. इस दौरान अंडे फेंके जाने की भी बात सामने आई. सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया गया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
