भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

क्रशर प्लांटों में लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार:पाकुड़ पुलिस ने मोबाइल, हसुआ,...




पाकुड़ जिले में क्रशर प्लांटों से लूट के मामलों में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल, हसुआ, एक वाहन और लूटा गया सामान जब्त किया है। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने लूट की बात स्वीकार की है। 24 अक्टूबर को हिरणपुर थाना क्षेत्र के आसानजोला में एक निजी कंपनी के क्रशर प्लांट में लूट हुई थी। आरोपियों ने नाइट गार्ड और मजदूरों को बंधक बनाकर क्रशर का सामान चुराया था। ग्राम महारो में बंद पड़े स्टोन क्रशर पर 8 से 10 लोग हसुआ, चाकू और लाठी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने नाइट गार्ड को जान से मारने की धमकी देकर सामान लूट लिया। रद्दीपुर ओपी क्षेत्र के अंबियापहाड़ी और बलियापतरा के स्टोन क्रशर प्लांटों में भी गार्डों को बंधक बनाकर लूट की गई थी। इन सभी मामलों में केस दर्ज किए गए थे। मामलों की जांच के लिए पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव और महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। जांच में पुलिस को इन घटनाओं में एक अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ होने का पता चला। छापेमारी कर एक सप्ताह के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के मोंडई गांव का मिथुन सरकार, जयरामपुर गांव का रिंकू शेख और मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना क्षेत्र के शिवनगर का नवी शेख शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। मिथुन सरकार पर सात, रिंकू शेख पर पांच और नवी शेख पर आठ मामले दर्ज हैं। ये मामले पश्चिम बंगाल और झारखंड में दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि चोरी किया गया सामान आरोपी कबाड़ की दुकानों पर बेच देते थे। एसपी ने कहा कि जिले में अवैध रूप से चल रही कबाड़ की दुकानों पर भी जरूरी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top