भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Share Market Update : धनतेरस पर बाजार खुलेगा या नहीं और दिवाली...


Last Updated:

Share Market Update : शेयर बाजार वैसे तो शनिवार और रविवार को हमेशा बंद रहता है. इसके अलावा बड़े त्योहारों पर भी बंद रहता है, लेकिन दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिस दिन छुट्टी होने के बावजूद शेयर बाजार को कुछ समय के लिए खोला जाता है. दिवाली पर बाजार में मुहुर्त ट्रेडिंग होती है, जो मां लक्ष्मी के पूजन के लिए शुरू की जाती है.

धनतेरस पर बाजार खुलेगा या नहीं और दिवाली पर कितने बजे होगी मुहुर्त ट्रेडिंग?Zoom

8 नवंबर को दोपहर में मुहुर्त ट्रेडिंग का सेशन शुरू होगा.

नई दिल्ली. शेयर बाजार में वैसे तो निवेशकों की चहल-पहल हमेशा ही रहती है, लेकिन धनतेरस और दिवाली जैसे खास मौकों पर हर कोई अपनी किस्मत आजमाना चाहता है. इस साल भी बीएसई और एनएसई ने दिवाली पर होने वाली मुहुर्त ट्रेडिंग का समय घोषित कर दिया है. निवेशकों के मन में यह भी सवाल जरूर उठ रहा होगा कि धनतेरस के मौके पर 6 नवंबर को बाजार में ट्रेडिंग होगी या नहीं.

सबसे पहले आपको यह बताते हैं कि 6 नवंबर को बाजार खुलेगा या बंद रहेगा. इस साल 6 नवंबर यानी शुक्रवार को धनतेरस का त्योहार पड़ रहा है और धनतेरस पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग बंद नहीं होती है. इस दिन बीएसई और एनएसई दोनों ही एक्सचेंज खुले रहेंगे. इसके अलावा सराफा बाजार और फॉरेक्स में भी सामान्य रूप से ट्रेडिंग होगी. धनतेरस पर बैंक भी खुले रहेंगे, क्योंकि आरबीआई की ओर से जारी बैंक अवकाश की लिस्ट में धनतेरस पर छुट्टियों की जानकारी नहीं दी गई है.

इस बार रात में नहीं होगी मुहुर्त ट्रेडिंग
अगर आप भी मुहुर्त ट्रेडिंग का इंतजार कर रहे हैं और दिवाली के शुभ मौके पर शेयर बाजार में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो इसका समय पहले से पता होना जरूरी है. एनएसई और बीएसई दोनों ही एक्सचेंज इस साल 8 नवंबर को मुहुर्त ट्रेडिंग के लिए खुलेंगे और दिवाली लक्ष्मी पूजन के साथ निवेशकों को भी ट्रेड करने का मौका मिलता है. सामान्य रूप से हर साल शाम को ही दिवाली पर मुहुर्त ट्रेडिंग होती है, लेकिन इस साल बीएसई और एनएसई ने इसका समय बदल दिया है.

कितने बजे होगी मुहुर्त ट्रेडिंग

  • 8 नवंबर को दिवाली के दिन रविवार है और अमूमन शेयर बाजार बंद रहता है, लेकिन मुहुर्त ट्रेडिंग के लिए दोनों ही एक्सचेंज कुछ समय के लिए खोले जाते हैं.
  • इस साल शेयर बाजार में मुहुर्त ट्रेडिंग का समय दोपहर 2.20 बजे से लेकर 3.30 बजे तक रखा गया है.
  • बाजार में प्री-ओपनिंग सेशन दोपहर 2.05 बजे शुरू होगा और 2.20 बजे तक जाएगा.
  • इससे पहले 1.50 बजे से लेकर 2.05 बजे तक ब्लॉक डील विंडो खोली जाएगी.
  • बाजार में क्लोजिंग सेशन दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा और 3.50 बजे तक चलेगा.
  • पोस्ट क्लोजिंग सेशन दोपहर 3.50 बजे से शुरू होकर 4 बजे तक रहेगा.

नवंबर में आगे 10 दिन बंद रहेंगे बाजार
वैसे तो नवंबर का एक सप्ताह बीत चुका है और इस सप्ताह बाजार में ताबड़तोड़ तेजी दिखी है, लेकिन अगले तीन सप्ताह में से 10 दिनों तक शेयर बाजार बंद रहेगा. नवंबर में शेयर बाजार में 10 दिनों तक ट्रेडिंग नहीं होने वाली है. शेयर बाजार में 7,8, 10, 14, 15, 21, 22, 24, 28, 29 नवंबर को ट्रेडिंग नहीं होगी और बाजार बंद रहेगा.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top