भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पति ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने कराई हत्या:शूटर को डेढ़...




पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानीखुर्द निवासी तुलेश्वर महतो की हत्या उसकी पहली पत्नी उर्मिला देवी ने कराई थी। वो तुलेश्वर की दूसरी शादी से नाराज थी। पुलिस के मुताबिक, शूटर को हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपए दिए गए। तुलेश्वर को 21 अक्टूबर की रात गोली मारी गई थी। पुलिस ने उर्मिला देवी, मृतक के साढ़ू के बेटे राहुल कुमार, मनिका के शंकर यादव और मनिका के शूटर नरेश सिंह को गिरफ्तार किया है। तुलेश्वर ने करीब तीन महीने पहले दूसरी शादी की थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद उर्मिला ने हत्या की साजिश रची। बहन के बेटे संग रची साजिश पुलिस के मुताबिक, उर्मिला ने मनातू में रहनी वाली अपनी बहन के बेटे राहुल के साथ हत्या की योजना बनाई। राहुल ने अपने ट्रक चालक शंकर के जरिए शूटर नरेश सिंह से संपर्क किया। नरेश लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के डोकी का रहने वाला है। एसपी कपिल चौधरी ने गुरुवार को बताया कि तुलेश्वर महतो राजमिस्त्री का काम करता था। वह पहली पत्नी उर्मिला देवी और बेटे के साथ पंजाब में रहता था। कुछ समय पहले पत्नी से विवाद के बाद वह पंजाब छोड़कर गांव लौट आया था। उर्मिला पंजाब में रहकर एक कंपनी में काम कर रही थी। पुलिस के अनुसार, राहुल ने पूछताछ में बताया कि तुलेश्वर ने उसकी मौसी उर्मिला को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। उर्मिला के कहने पर हत्या के लिए नरेश सिंह को डेढ़ लाख रुपए दिए गए। हत्या में नरेश की पिस्टल का इस्तेमाल हुआ। तुलेश्वर घर में खाना खा रहा था, तभी दो लोगों ने उसे बाहर बुलाया और पास से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल तुलेश्वर को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई मुरारी महतो के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के लिए लेस्लीगंज एसडीपीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top